नाशिक की तर्ज पर नागपुर से भी जबरन धर्मांतरण का मामला आया सामने

विरोध करने पर क्रिकेट बैट, बेलन से की गई पिटाई
गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश
तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार , वही तीन आरोपी है फरार
आरोपियों में महिलाओं का भी समावेश
नागपुर / विशेष संवाददाता
एक ओर जहा टीसीएस कम्पनी के धर्मांतरण मामले को लेकर देश में हड़कंप मचा है ।और मामले के तार राजकीय लोगो से जुड़ रहे है वहीं नागपुर में भी जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला को बंधक बनाकर उसे क्रिकेट बैट, बेलन से मारपीट कर तथा गला दबंकर जबरन धर्मांतरण के लिए दबाव डाले जाने की शिकायत पश्चिम बंगाल की महिला ने कोलकाता पुलिस में की है ।मामला कन्हान स्थित अम्मा की दरगाह से जुड़ा है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है । वही तीन लोग फरार बतलाए जा रहे है ।
मामले में दरगाह के मुख्य खादिम ताजी तनवीरुद्दीन, उसके बेटे ताजी मुस्ताफिजुद्दीन और सहयोगी तेजस खोबरागड़े को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो महिलाओं समेत तीन अन्य आरोपित अभी फरार हैं। आरोप है कि महिला को दरगाह परिसर में बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया
धर्मांतरण के विरोध पर क्रिकेट बैट, बेलन और चप्पलों से पिटाई, हत्या की कोशिश का आरोप
जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उसकी हत्या का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और पिछले तीन-चार वर्षों से नागपुर ग्रामीण क्षेत्र के पारशिवनी स्थित प्रसिद्ध अम्मा की दरगाह में आयोजित उर्स कार्यक्रम में शामिल होने आती रही थी।
जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि धर्मांतरण से इनकार करने पर उसे क्रिकेट बैट, बेलन और चप्पलों जैसी वस्तुओं से पीटा गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपितों ने उसका गला दबाकर जान लेने की कोशिश की।
किसी तरह आरोपितों के कब्जे से निकलने के बाद वह पश्चिम बंगाल लौटने में सफल रही। वहाँ पहुँचकर उसने इलाज कराया और स्थानीय पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत सौंपी। महिला का आरोप है कि उसके साथ लगातार प्रताड़ना, धमकी और दबाव का माहौल बनाया गया था।
कोलकाता में दर्ज हुई जीरो FIR, SIT कर रही जाँच
घटना नागपुर के कन्हान थाना क्षेत्र से जुड़ी होने के कारण सबसे पहले पश्चिम बंगाल के दमदम थाने में जीरो FIR दर्ज की गई। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत मामला नागपुर ग्रामीण पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया। शिकायत मिलने पर कन्हान पुलिस ने एक टीम को कोलकाता भेजकर पीड़िता के बयान दर्ज किए और जाँच शुरू की।
पुलिस ने 29 मई को ताजी तनवीरुद्दीन कलीमुद्दीन (52), ताजी मुस्ताफिजुद्दीन तनवीरुद्दीन (24) और तेजस आनंद खोबरागड़े (24) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने बताया कि मामले में हत्या के प्रयास, अवैध बंधक बनाने, मारपीट और कथित जबरन धर्मांतरण सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
जाँच के दौरान कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जाँच की जा रही है। मामले में विशेष जाँच दल (SIT) गठित की गई है और पुलिस तीन फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।




