क्राइम

माँ बेटे का रिश्ता हुआ शर्मसार , सौतेली मां की बेटे ने लुटी अस्मत

Spread the love
नागपुर /विशेष संवाददाता 

               माँ और बेटे का रिश्ता बड़ा ही पवित्र माना गया है। भले ही बेटा मां की कोख से पैदा न हुआ हो । पर हर मां अपने बेटे में अपना भविष्य खोजती रहती है। बेटा भले ही कपूत निकले पर मां कुमाता नहीं हो सकती। पर शहर में इस पवित्र रिश्ते को शर्मसार करनेवाला मामला घटित हुआ है। 21 साल के अध्ययनरत बेटे ने अपने ही मां की अस्मत लुट ली । 

            घटना शहर के मानकपुर थाने की सीमा में घटित हुई। पीड़िता के मुताबिक एक निजी बैंक में  बतौर मैनेजर कार्यरत विकास श्रीवास्तव (55) की मुलाकात पीड़िता से सन 2024 में हुई। विकास ने पीड़िता को नौकरी लगा देने का आश्वासन देकर उससे नजदीकी बनाई। यही नजदीकी कालांतरांत प्यार में बदल गई। जिसके चलते दोनों में मंदिर में शादी कर ली । विकास कों पहली पत्नी से अक्षत (21) बेटा है। जो एक नामी कॉलेज में दूसरे वर्ष में अध्ययनरत है। पति पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से मनमुटाव चल रहा था। इस बारे में बाकायदा पुलिस में शिकायत दर्ज है। नवंबर 2025 तथा अप्रैल 2026 को अक्षत ने जबरन पीड़िता के रूम में घुसकर उसकी इज्जत लुट ली। 

बदनामी के डर से खामोश रहने की पति की हिदायत – पीड़िता ने जब उसपर हुए जुल्म की शिकायत पति विकास से की तो उसने बदनामी का वास्ता देकर तथा बच्चे के भविष्य की दुहाई देकर चुप रहने की सलाह दी । पति के इस रवैए से आहत पत्नी ने जुल्म केखिलाफ आवाज उठाने की ठान ली । 

अपराध दर्ज , अपराधी फरार – पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर मानकपुर थाने में जाकर अपनी आपबीती बताई मामला सुनते ही पुलिस ने तुरंत अपराध दर्ज कर लिया । फिलहाल आरोपी अक्षत फरार बतलाया जा रहा है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

मुख्य संपादक : संजय पांडे

Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close