विदेश

बस खाई में गिरने से 31 लोगों की दर्दनाक मौत 

Spread the love

नवप्रहार डेस्क 

एक सड़क हादसे में 31 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। बस खाई म गिरने यह हादसा हुआ है। कई यात्री गंभीर रूप से जख्मी हुए है। हादसा पूर्वी अफ्रीकी देश इथोपिया के अम्हारा क्षेत्र में हुआ है।

कोम्बोल्चा टाउन एडमिनिस्ट्रेशन पुलिस डिवीज़न के अनुसार बस डेसी इलाके से राजधानी अदीस अबाबा जा रही थी। हादसा सोमवार सुबह उस समय हुआ जब बस रास्ते में नियंत्रण खो बैठी और सड़क से नीचे खाई में गिर गई।

पुलिस के मुताबिक बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य में भी देरी हुई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ गई। अधिकारियों का कहना है कि इलाके में बुनियादी ढांचे और एम्बुलेंस सेवाओं की कमी के कारण घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिल सकी।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए सार्वजनिक परिवहन का सहारा लेना पड़ा। कई घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में जारी है। जिस सड़क पर यह हादसा हुआ, वह पहाड़ी क्षेत्र से होकर गुजरती है और इसे काफी खतरनाक माना जाता है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

मुख्य संपादक : संजय पांडे

Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close