जागतिक
टाइम मशीन ने लौटे अलेक्जेंडर स्मिथ की कहानी उन्हीं की जुबानी


भविष्य की दुनिया कैसी होगी? इसका जवाब हर कोई जानना चाहता है. इसके लिए लोग ज्योतिष विद्या का भी इस्तेमाल करते हैं. साथ टाइम मशीन जैसी थ्योरी पर भी वैज्ञानिक सालों से शोध कर रहे हैं. लेकिन इस बीच कई ऐसे लोग भी हमारे सामने आते हैं, जो खुद को भविष्य से लौटा हुआ टाइम ट्रैवलर बतलाते हैं. इनमें से कोई धरती की तबाही का दावा करता है, तो कोई तीसरे विश्वयुद्ध के बाद विनाश की बात करता है. एक ऐसा ही सनसनीखेज दावा अलेक्जेंडर स्मिथ द्वारा किया गया है।
अलेक्जेंडर स्मिथ का दावा है कि साल 1981 में अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए के एक बेहद गोपनीय और टॉप-सीक्रेट प्रोजेक्ट के तहत उसे टाइम ट्रैवल के जरिए सीधे साल 2118 में भेज दिया गया था. अलेक्जेंडर का कहना है कि अब वह समय आ चुका है, जब पूरी मानव जाति को उस सच से वाकिफ होना चाहिए जो बंद कमरों के पीछे आम जनता से छुपाकर रखा गया है. उसने यह भी बताया कि उसके पास भविष्य की ऐसी कई सीक्रेट तकनीकों की जान है, जो दुनिया को पूरी तरह से बदल कर
है, जो दुनिया को पूरी तरह से बदल कर रख सकती हैं और लोगों को इस सच को जानने का पूरा हक है. इस तथाकथित टाइम ट्रैवलर ने चेतावनी देते हुए कहा है कि आने वाली सदी के भीतर ही धरती को एक विनाशकारी तीसरे विश्वयुद्ध का सामना करना पड़ेगा. उसके अनुसार इस भयानक युद्ध की शुरुआत अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच के आपसी हितों के टकराव और तनाव के कारण बहुत जल्द होने वाली है.
अलेक्जेंड ने आगे कहा कि शुरुआत में यह विवाद छोटा होगा, लेकिन देखते ही देखते पूरी दुनिया में फैल जाएगा और रूस भी खुलकर उत्तर कोरिया का समर्थन करेगा. इसके बाद दोनों तरफ से बेहद खतरनाक मिसाइलें दागी जाएंगी, जो दुनिया के कई हिस्सों को पूरी तरह तबाह कर देंगी. हालांकि, अलेक्जेंडर ने यह साफ नहीं किया कि ये मिसाइलें धरती पर ठीक किस जगह गिरेंगी, लेकिन उसने यह जरूर कहा कि इसके परिणाम बेहद खतरनाक और भयानक होंगे. अलेक्जेंडर के अनुसार इस भीषण तबाही के परिणाम बेहद खतरनाक और भयानक होंगे.
अलेक्जेंडर के अनुसार इस भीषण तबाही और तीसरे विश्वयुद्ध के खत्म होने के बाद दुनिया के देशों की सीमाएं पूरी तरह से खत्म हो जाएंगी और पूरी धरती एक देश बन जाएगी. इस तबाही के बाद इंसानों के भीतर जीवन के प्रति एक गहरा सम्मान और प्यार पैदा होगा, जो उन्हें अपने पड़ोसियों या किसी भी अन्य इंसान को नुकसान पहुंचाने से हमेशा के लिए रोक देगा.
इस विनाश के बाद धरती पर एक बेहतर दुनिया का निर्माण होगा जहां लोग बेहद गगनचुंबी और हाई-टेक शहरों में निवास करेंगे. भविष्य की इस दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई सिस्टम, उड़ने वाली गाड़ियां और बेहद आधुनिक रोबोट इंसानों की रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुके होंगे. इसके अलावा इस टाइम ट्रैवलर ने एक और सबसे बड़ा और हैरान करने वाला दावा एलियंस को लेकर किया है.
उसका कहना है कि साल 2028 तक अमेरिकी सरकार पूरी दुनिया के सामने आधिकारिक तौर पर ब्रह्मांड में मौजूद बुद्धिमान एलियंस के अस्तित्व का खुलासा कर देगी और भविष्य में इंसान और एलियंस एक साथ मिलजुलकर शहरों में रहने लगेंगे. इतना ही नहीं, साल 2028 से ही आम जनता के लिए भी कमर्शियल टाइम ट्रैवल की सुविधा पूरी तरह से उपलब्ध हो जाएगी. हालांकि, साइंस ऐसे दावों को नहीं मानता है. वहीं, सांता बारबरा की कैलिफोर्निया यनिवर्सिटी के भौतिक विज्ञानी गैरी
यूनिवर्सिटी के भौतिक विज्ञानी गैरी होरोविट्ज का मानना है कि टाइम ट्रैवल का कॉन्सेप्ट पूरी तरह काल्पनिक नहीं है, लेकिन इंसानों का टाइम ट्रैवल करना अभी तक संभव नहीं हो पाया है.



