क्राइम

आखिरकार पुलिस को चुनौती देनेवाली महिला गिरफ्तार 

Spread the love

 

हरिद्वार / विशेष संवाददाता

कानून के हाथ बहुत लंबे होते है यह फिल्मों के अक्सर किसी पुलिस अफसर को मुजरिम को गिरफ्तार करने के बाद कहते आपने देखा होगा। पर पुलिस ने कई बार यह केवल फिल्मी डायलॉग नहीं तो हकीकत है यह साबित कर दिखाया है। अपने आप को तिसमारखां समझकर पुलिस को चुनौती देनेवाली महिला आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा है।

“शाका मारा जा सकता है, लेकिन पकड़ा नहीं जा सकता।” फिल्मी अंदाज में सोशल मीडिया पर पुलिस को खुलेआम चुनौती देने वाली शातिर महिला आरोपी ज्योति चौधरी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ ही गई। मेरठ की सरधना पुलिस ने उसे देवभूमि हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि जिस सोशल मीडिया पर इतराकर उसने पुलिस को ललकारा था, वही उसकी गिरफ्तारी की सबसे बड़ी वजह बना। शादी के फौरन बाद पति संग हरिद्वार घुमने गई ज्योति इंस्टाग्राम पर लगातार एक्टिव थी, और यहीं से पुलिस को उसका सुराग मिला।

पेटीएम टीम लीडर से लूट में थी शामिल

मामला 12 जून की रात का है। पेटीएम कंपनी में बड़ौत जोन के टीम लीडर आकाश शर्मा निवासी मुजाहिदपुर, मुजफ्फरनगर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। सरधना क्षेत्र के पाली पुल के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने बुरी तरह मारपीट करते हुए उनकी बाइक और मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि इस लूट में एक युवती भी शामिल थी। यही सुराग पुलिस को ज्योति चौधरी तक ले गया। मामले में तीन आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

मुख्य संपादक : संजय पांडे

Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close