क्राइम

अफसर के पत्नी का जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश

Spread the love
 

नागपुर / विशेष संवाददाता 

              फिलहाल हिन्दू महिला युवतियों को येनकेन प्रकारण जाल में फांसकर उनका यौन शोषण किए जाने के मामले तेजी से बढ़ रहे है । हाल ही में नागपुर में एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला उजागर हुआ है । वायु सेना में कार्यरत एक अफसर की पत्नी को प्लॉट खरीदने के बहाने होटल में बुलाकर उसका यौन शोषण किया गया। इस घटना का व्हिडिओ वायरल होने के बाद घटना सामने आयी।जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाकर कारवाई की गई। 

दोस्ती की आड़ में रची गई साजिश
पीड़ित महिला नागपुर में ही प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। उसके पति वायु सेना में अफसर हैं और फिलहाल दूसरे शहर में पोस्टिंग हैं। शिकायत के मुताबिक, फरवरी 2025 में महिला के पुराने क्लासमेट अयाज़ ताज मदारे (26) ने उससे संपर्क किया। अयाज़ ने बहाना बनाया कि वह एक प्लॉट खरीदना चाहता है और इसी सिलसिले में बात करने के लिए उसने महिला को वर्धा रोड के एक होटल में बुलाया। होटल पहुंचने पर आरोपी ने महिला को कोल्ड ड्रिंक या जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जब महिला बेहोश हो गई, तो अयाज़ ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उस दौरान की कुछ बेहद आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए।

ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली और काला जादू
होश में आने के बाद जब महिला को इस घिनौनी हरकत का पता चला, तो वह सहम गई। आरोपी अयाज़ ने उन अश्लील वीडियो के दम पर महिला को डराना-धमकाना शुरू कर दिया। वह लगातार वीडियो लीक करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा और अलग-अलग किश्तों में महिला से करीब 3.09 लाख रुपये भी ऐंठ लिए।

हद तो तब हो गई जब आरोपी ने महिला पर अपना धर्म बदलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मई 2025 में, अयाज़ पीड़ित महिला को नागपुर के पास कलमेश्वर इलाके में ले गया। वहां उसकी मुलाकात अमीन शेख और मध्य प्रदेश के रहने वाले एक तथाकथित मौलाना (हज़रत मौलाना) से कराई गई। तीनों मिलकर महिला को एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां जबरन कुछ अघोरी रीति-रिवाज और तंत्र-मंत्र किए गए।

वायरल वीडियो ने खोली पोल
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह इसी सुनसान जगह का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला बेहद डरी-सहमी है और रोते हुए चिल्ला रही है- ‘छोड़ो मुझे!’ लेकिन आरोपी अयाज़ जबरदस्ती उसका हाथ पकड़े हुए है, कुछ धार्मिक आयतें पढ़ रहा है और बार-बार महिला के चेहरे पर फूंक मार रहा है। इस ड्रामे के बाद आरोपियों ने दावा किया कि महिला का धर्म परिवर्तन पूरा हो चुका है। इसके बाद वहां फिर से महिला के साथ रेप करने की कोशिश की गई।

पति के घर लौटते ही खुली सच्चाई
महिला इस पूरे हादसे से इतनी डर चुकी थी कि वह महीनों तक चुप रही। लेकिन तीन दिन पहले जब उसके फौजी पति ड्यूटी से वापस घर लौटे, तो महिला ने हिम्मत जुटाई और उन्हें रोते हुए अपनी पूरी आपबीती सुना दी। पत्नी की बात सुनकर पति तुरंत उसे लेकर सोनेगांव पुलिस स्टेशन पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

पुलिस एक्शन और कानूनी धाराएं
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया और मुख्य आरोपी अयाज़ ताज मदारे तथा उसके साथी अमीन शेख को धर दबोचा। कोर्ट ने दोनों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। तीसरे आरोपी ‘हज़रत मौलाना’ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें मध्य प्रदेश में छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत बलात्कार (Rape), जबरन वसूली (Extortion), जबरन धर्म परिवर्तन का प्रयास और महाराष्ट्र के कड़े काले जादू विरोधी कानून (Anti-Black Magic Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

मुख्य संपादक : संजय पांडे

Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close