क्राइम

बीमा के पैसों के लिए पिता ने बेटे को सुपारी देकर उतारा मौत के घाट 

Spread the love
इस मामले में वकील का भी समावेश 

मुरादाबाद / विशेष संवाददाता
                     मुरादाबाद से एक सनसनीखेज तथा रिश्तों को तार तार करनेवाली खबर सामने आ रही है। बीमा की धनराशि पाने केलिए पिता द्वारा वकील मित्र के कहने पर यह प्लान रचे जाने की बात पुलिस तफ्तीश में सामने आयी है। पुलिस ने पिता, वकील तथा सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
                    पुलिस महकमे से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाबूलाल जो अनिकेत का पिता है को उसके वकील मित्र ने सलाह दी कि उसे  सरकारी योजना से लाखों रूपये मिल सकते है केवल उसे बेटे का खाता बैंक में खुलवाना होगा। जिसके बाद बाबूलाल ने बेटे के नाम से बैंक में खाता खुलवा दिया गया।
                     वकील आदेश कुमार ने अनिकेत ( बाबूलाल का बेटा) के नाम से 2 करोड़ 10 लाख का बीमा उतरवा लिया। तथा प्रीमियम का खुद भुगतान करता रहा। इसी बीच बाबूलाल को किसी मामले में जेल हो गई। जब वह जेल से बाहर आया तब आदेश कुमार ने बाबूलाल को बेटे को मरवाने के बाद लाखों रुपया मिलने का प्लान बताया ।
          रुपयों की लालच में बाबूलाल (पिता) ने बेटे अनिकेत शर्मा को मरवाने के लिए शाहपुर शाहाबाद क्षेत्र के सुल्तान मैवाती को 3.50लाख में सुपारी दी। सुल्तान ने इस काम में साजिद मैवाती को भी शामिल कर लिया । पिता बाबूलाल ने अनिकेत को मोहल्ले के विजयकुमार के साथ शाहपुर भिजवा दिया। वहां सुल्तान तथा साजिद ने उसे जमकर दारू पिलाई। उसके बाद उसे सरिया से मारकर मौत के घाट उतार दिया।
       तथा लाश को खेत में फेक दिया ताकि वह एक्सीडेंट लगें। पर जब पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करने की बात की तो बाबुलाल ना मुकर गया।जिसके बाद पुलिस का शक गहरा गया। तथा पुलिस ने तहकीकात कर सच्चाई कां पता लगा ही लिया .
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

मुख्य संपादक : संजय पांडे

Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close