राजकिय

जिस शक्श का नाम चुनाव लिस्ट से निकाला गया था वही बना विधायक

Spread the love

पश्चिम बंगाल / विशेष प्रतिनिधि

दुनिया में ऐसे ऐसे किस्से होते है जिसे सुनकर उनपर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। पिछले कई सालों से देश के राजनीतिक पटल पर चर्चा में रहे पश्चिम बंगाल से एक विचित्र मामला उजागर हुआ है। जिस शक्श का नाम चुनाव यादी से निकाल दिया गया था ,वही शक्श विधान सभा चुनाव जीतकर विधायक बन गया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मेंफ़ है बीजेपी ने 207 और टीएमसी ने 80 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस को भी दो सीटों पर जीत मिली है। विधानसभा चुनाव में फरक्का सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मोताब शेख की जीत भी चर्चाओं में है। दरअसल, SIR के दौरान मोताब शेख के कागजों में स्पेलिंग के अंतर से उनका नाम वोटर लिस्ट से हट गया था। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की ओर रूख किया, जिसके बाद आधार कार्ड, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस को पहचान के वैध प्रमाण मानते हुए उनका नाम सूची में शामिल करने का निर्देश दिया।

8193 वोटों से जीत की दर्ज

कांग्रेस प्रत्याशी मोताब शेख ने इस सीट से 8193 वोटों से जीत हासिल की है। शेख को 63050 वोट मिले है। यह उनका पहला विधानसभा चुनाव था, इससे पहले वे पंचायत चुनाव लड़ चुके थे। इस सीट पर पहले काबिज रही तृणमूल कांग्रेस तीसरे स्थान पर खिसक गई, जबकि बीजेपी दूसरे स्थान पर रही। बीजेपी प्रत्याशी को 54857 और TMC प्रत्याशी को 47256 वोट मिले।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

मुख्य संपादक : संजय पांडे

Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close