सामाजिक

भाजपा-शिवसेना की सावरकर गौरव यात्रा 30 मार्च से

Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की जानकारी
288 निर्वाचन क्षेत्र मे स्वातंत्र्यवीर सावरकर का इतिहास

भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना देश के स्वतंत्रता आंदोलन में स्वातंत्र्यवीर सावरकर के योगदान को याद करने के लिए राज्य भर में 30 मार्च से 6 अप्रैल तक सावरकर गौरव यात्रा का आयोजन करेगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया।

वे मंगलवार को नागपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी दे रहे थे. उन्होने उद्धव ठाकरे ने यह भी चुनौती दी कि उद्धव ठाकरे को कांग्रेस से गठबंधन तोड़ ले, जिसने स्वतंत्रता नायक सावरकर का बार-बार अपमान किया। बावनकुले ने कहा की, यह यात्रा राज्य के 288 विधानसभा क्षेत्रों से निकाली जाएगी. उन्होंने कहा कि यह यात्रा 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर समाप्त होगी और मैं स्वयं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा के सभी पदाधिकारियों और बूथ कार्यकर्ताओं के साथ इस यात्रा में भाग लूंगा.

श्री बावनकुले ने कहा की, इस यात्रा के लिए भाजपा प्रदेश मुख्यालय प्रभारी रवींद्र अनासपुरे, प्रदेश महासचिव विक्रांत पाटिल, मुंबई महासचिव संजय उपाध्याय को क्षेत्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर यात्रा के विभागवार नेताओं के नामों की घोषणा की, मुंबई के लिए विधायक अमित साटम, ठाणे- कोंकण मंडल के लिए विधायक निरंजन डावखरे, श्री. नितेश राणे, पश्चिमी महाराष्ट्र मंडल के राज्य महासचिव मुरलीधर मोहोड, विक्रम पावस्कर, उत्तर महाराष्ट्र के लिए जयकुमार रावल, विजय चौधरी, मराठवाड़ा मंडल के लिये संभाजी पाटिल नीलांगेकर, संजय केनेकर, पूर्वी विदर्भ विधायक प्रवीण दटके, विजय रहांगडाले, पश्चिम विदर्भ विभाग के लिए संजय कुटे, रणधीर सावरकर प्रमुख होंगे।

पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय भेंडे, नागपुर जिलाध्यक्ष अरविंद गजभिए, नागपुर महानगर अध्यक्ष विधायक प्रवीण दटके, विधायक कृष्णा खोपड़े, विधायक टेकचंद सावरकर, पूर्व विधायक अनिल सोले, मल्लिकार्जुन रेड्डी, डॉ. मिलिंद माने, पूर्व मेयर अर्चना देहंकर, दयाशंकर तिवारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

उद्धव ठाकरे ने चुनौती स्वीकार नहीं की
श्री बावनकुले ने कहा कि, उद्धव ठाकरे ने महा विकास अघाड़ी सरकार को बनाए रखने के लिए कांग्रेस द्वारा स्वतंत्रता सेनानी सावरकर के बार-बार अपमान को शांति से सहन किया। उद्धव ठाकरे ने सत्ता बरकरार रखने के लिए हिंदुत्व के विचार को त्याग दिया। बालासाहेब ठाकरे ने सड़कों पर उतरकर सावरकर का अपमान करने वाले मणिशंकर अय्यर की फोटो पर जुते बरसाये थे। उद्धव ठाकरे को इतनी हिम्मत दिखानी चाहिए थी। हमने उद्धव ठाकरे को चुनौती दी कि यदि उनमें साहस है तो वे कांग्रेस से गठबंधन तोड़ दें। लेकिन उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार नहीं किया।

राहुल गांधी एक दिन भी जेल में नहीं रह सकते
स्वातंत्र्यवीर सावरकर को 2 काले पानी की सजा यानी 50 साल की कैद की सजा हुई थी। उन्होंने अंडमान की सेल्युलर जेल में 11 साल की यातनाए सहन की। आजादी के साथ समाज जागरुकता का काम करेगा, अछूतों के लिए 500 मंदिर खुलवाए, पतीत पावन मंदिर की स्थापना की, दूसरी तरफ राहुल गांधी उनका अपमान कर रहे हैं, लेकिन वे एक दिन भी जेल में नहीं रह सकते, यह दावा भी बावनकुले ने किया.

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

मुख्य संपादक : संजय पांडे

Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close