अपघात

दुर्घटना ..  स्कूल बस ने छात्रो को कुचला  छात्रो सहित ११ की मौत 

Spread the love
              शंशोधन में बेतहाशा इजाफा होने से यातायात के जितने नए नए साधन आते जा रहे है l रास्तों  पर वाहनों की संख्या बढ़ जाने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। चायना से दुर्घटना की बड़ी खबर आ रही है। स्कूल गेट के पास खड़े छात्रों पर स्कूली बस चढ़ जाने से ११ लोगो की मौत हुई है.

चीन में शानदोंग प्रांत के ताइआन शहर में आज सुबह एक स्कूल बस स्कूल के गेट के पास खड़े छात्रों और दूसरे लोगों से जा टकराई। यह हादसा लोकल समयानुसार सुबह करीब ७ बजकर २७ मिनट पर हुआ।

चीन में शानदोंग प्रांत के ताइआन शहर में आज हुस इस बस एक्सीडेंट में ११ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में स्कूली छात्र भी थे।

१३ लोग घायल

इस हादसे में १३ लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। १३ घायलों में से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं बाकी लोगों की स्थिति सामान्य है।

बस ड्राइवर गिरफ्तार

बस ड्राइवर के कंट्रोल खोने से यह एक्सीडेंट हुआ। बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस मामले की जांच शुरू हो गई है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

मुख्य संपादक : संजय पांडे

Related Articles

Back to top button
Close
Close