विशेष

शादी के भारी भरकम जोड़े में 18 किमी पैदल चली दुल्हन

Spread the love
 
उत्तराखंड /विशेष संवाददाता
                हर जगह नई नवेली दुल्हन को किसी भी तरह की तकलीफ ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाता है। अब तो जमाना यहां तक पहुंच चुका है कि नववधूए हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंच रही है। पर उत्तराखंड से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां नई नवेली दुल्हन को अपने ससुराल पहुंचने 18 किमी का रास्ता पैदल तय करना पड़ा है। 

उत्तराखंड में एक जगह है चकराता।

यहां के कई इलाकों में अभी भी सड़कें नहीं बनीं हैं। इसका अंदाजा उस वीडियो को देखकर हो जाएगा जिसमें एक सजीधजी दुल्हन सिर्फ इसलिए पैदल चलकर ससुराल जा रही थी कि वहां अभी तक सड़कें ही नहीं बनी हैं।

राकेश उत्तराखंडी ने ये वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि चकराता विधानसभा के गांव उदावां में अभी भी सड़कें नहीं बनी हैं। बांज बुरांश के जंगल, ऊबड़ खाबड़ और खड़ी चढ़ाई का घंटों का सफर करने के बाद लोग डेस्टिनेशन पर पहुंच पाते हैं।
वीडियो के शुरू में किसी पहाड़ी इलाके में दुल्हन आती दिखती है। उसे रोका जाता है तो बताती है कि ससुराल जा रही हूं। इस दौरान उसने भारी सा लहंगा पहना हुआ था। दुल्हन का पैदल अपने ससुराल जाना अजीब तो लगता है। वो कहती हैं, मुख्यमंत्री जी अब तो सड़क बनवा दो।
उनसे पूछा जाता है कितने घंटे लग गए तो कहती हैं 2 से 2.30 घंटे लग गए जब रोड नीचे की ओर है। फिर बाराती भी कहते हैं हम तो थक गए। वीडियो देखिए।
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

मुख्य संपादक : संजय पांडे

Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close