क्राइम

पती का एक सवाल और पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर पति का कर दिया काम तमाम

Spread the love
वीरांगना ने गलत जगह बताई अपनी वीरता
कानपुर / विशेष संवाददाता
             शराब पीकर घर लौटी पत्नी से पति नर इतना भर पूछ लिया कि अब खाना कौन बनाएगा ? बस इस सवाल से पत्नी इस कदर बौखला गई कि उसने बगैर किसी मुलाजे के पास रखी कुल्हाड़ी उठाकर उसपर दनादन वार कर दिए ।जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
           मिली जानकारी के मुताबिक पति रवि शंकर पत्नी वीरांगना तथा अपने दो बच्चों  के साथ गांव बिटोला में अलग रहता था।  घटना के रोज पत्नी वीरांगना अपने बहन के घर पनकी गई थी। जब वह घर लौटी तो शराब के नशे में धुत थी। पति रविशंकर ने जब उससे यह सवाल किया कि तुम शराब पीकर लौटी हो घर में खाना कौन पकाएगा ? बस इसी बात से वीरांगना आग बबूला हो उठी।तथा पास पड़ी कुल्हाड़ी उठाकर रवि शंकर को संभलने का मौका न देते हुए उसपर दनादन वार कर दिए। जिसके चलते रविशंकर की मौत हो गई।
ऐसे खुला हत्या का राज – पति की हत्या के बाद वीरांगना ने अपनी सांस को फोन कर रविशंकर का एक्सीडेंट होगया है।उसे अस्पताल ले जाया गया पर उसे बचाया नहीं जा सका। सांस जब माजरा समझने घर आई तो उस समय वीरांगना फर्श पर पड़ा खून साफ कर रही थी। सास को माजरा समझने देर नहीं लगी। उसने अपने छोटे बेटे को सारी बात बताई।जिसके बाद पुलिस में तहरीर दी गई। पुलिस ने जब अपने ढंग से पूंछताछ की तो वीरांगना ने सच उगल दिया। अब वह जेल के चार दिवारी के कैद है .
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

मुख्य संपादक : संजय पांडे

Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close