क्राइम
मेरठ के बाद कल्याण में ड्रम कांड

बंद फ्लैट के बाथरूम में ड्रम में बोरी में भरी मिली युवक की क्षतविक्षत लाश
मकान मालिक को वाइस मैसेज कर गलती कर गई
कल्याण / विशेष संवाददाता
मेरठ के ड्रम कांड से पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। अभी यह कांड जनता के जेहन से उतर भी नहीं पाया था कि महाराष्ट्र के कल्याण से ठीक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक किराए पर दिए हुए फ्लैट के बाथरूम में रखे हुए ड्रम से युवक का कई हिस्सों में कटा तथा बोरी में भरकर ड्रम में ठुसा हुआ शव बरामद हुआ है। पुलिस को शक है कि इस खौफनाक वारदात को युवक की प्रेमिका ने ही अंजाम दिया है, जो सबूत मिटाने के लिए बाथरूम का नल खुला छोड़ कोलकाता फरार हो गई। वारदात के बाद से मलंग रोड स्थित ‘नीलकंठ सोसाइटी’ के स्थानीय निवासियों में भारी दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो फ्लैट का दरवाजा बाहर से बंद था। पुलिस ने जब ताला तोड़कर अंदर तलाशी ली, तो पूरा मामला साफ हो गया। बाथरूम के भीतर रखे एक बड़े ड्रम के अंदर बोरी ठंसी हुई थी। पुलिस ने जब उस बोरी को खोला, तो उसमें युवक की क्षत-विक्षत और कई टुकड़ों में कटी हुई लाश मिली, जो बुरी तरह सड़ चुकी थी
बंद फ्लैट से आ रही थी भयंकर बदबू
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो-तीन दिनों से सोसाइटी के लोग फ्लैट से आ रही एक तेज और असहनीय बदबू से परेशान थे। जब बदबू लगातार बढ़ती गई, तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना तुरंत मानपाड़ा पुलिस को दी सूचना मिलते ही जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो फ्लैट का दरवाजा बाहर से बंद था। पुलिस ने जब ताला तोड़कर अंदर तलाशी ली, तो पूरा मामला साफ हो गया
सबूत मिटाने की खतरनाक साजिश
पुलिस की शुरूआती जांच में जो बातें सामने आई हैं, वे बेहद चौंकाने वाली हैं।
शुरूआती जांच के अनुसार, युवक पर किसी बेहद धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या की गई और फिर पहचान व जुर्म को छिपाने के लिए लाश के कई टुकड़े कर उसे ड्रम में ठंस दिया गया आरोपी महिला ने मर्डर के बाद बाथरूम का नल जानबूझकर चालू छोड़ दिया था।
पुलिस का मानना है कि पानी के लगातार बहने के पीछे दो बड़ी वजहें थीं- पहली यह कि पानी से खून के सारे धब्बे और फॉरेंसिक सबूत बह जाएं, और दूसरी यह कि पानी की वजह से लाश तेजी से गल जाए।
मकान मालिक को वॉइस मैसेज भेजकर दी लाश की जानकारी
जांच के दौरान पुलिस को एक बेहद अहम सुराग मिला। आरोपी महिला ने शहर छोड़ने और फरार होने से ठीक पहले अपने मकान मालिक को एक वॉइस मैसेज भेजा था।।इस मैसेज में उसने मकान मालिक को बताया कि फ्लैट के बाथरूम में ए पड़ी हुई है और उसने वहां का नल खुला छोड़ दिया है। इस चौंकाने वाले मैसेज के बाद ही मकान मालिक और पड़ोसियों ने फोन कर पुलिस को बूलाया ।
तलाश में कोलकाता रवाना हुई पुलिस की स्पेशल टीम
मानपाड़ा पुलिस ने इस मामले में हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक स्पेशल टीम को तुरंत आरोपी महिला की लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार करने के लिए कोलकाता रवाना कर दिया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि शुरुवाती जांच से यह पूरी तरह से सोच-समझकर किया गया कत्ल लग रहा है। पुलिस अब मृत युवक और आरोपी महिला के रिश्तों
के हर पहलू को खंगाल रही है कि आखिर इस बेरहम कत्ल के पीछे का असली मकसद क्या था। वारदात की पूरी कड़ियों का खुलासा महिला की गिरफ्तारी और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।.




