राजकिय

भाजपा विदर्भ अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इरफान मलनस का नागपुर में होगा भव्य स्वागत

Spread the love

 

विदर्भ दौरे के तहत नागपुर आगमन; कार्यकर्ताओं में उत्साह, सफल दौरे के लिए दी शुभकामनाएं

नागपुर : भारतीय जनता पार्टी विदर्भ अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इरफान मलनस के विदर्भ दौरे के दौरान नागपुर आगमन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनके नागपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित कर उनका स्वागत किया जाएगा।

इरफान मलनस अपने विदर्भ दौरे के दौरान विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक समाज के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, अल्पसंख्यक समाज से जुड़े विभिन्न विषयों तथा जनहित के मुद्दों पर चर्चा किए जाने की उम्मीद है।

पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि इरफान मलनस का नागपुर आगमन उनके लिए हर्ष और गौरव का विषय है। उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलने के साथ ही विदर्भ में अल्पसंख्यक मोर्चा की गतिविधियों को और गति मिलने की अपेक्षा है।

नागपुर आगमन के अवसर पर कार्यकर्ताओं की ओर से इरफान मलनस का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके सफल, सार्थक और जनहितकारी विदर्भ दौरे के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

मुख्य संपादक : संजय पांडे

Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close