ग्लोकल मॉल का काम पुलिस ने रुकवाया
जगह अपनी होने का ग्लोकल मॉल का दावा ; पुलिस ने दस्तावेज लेकर थाने बुलाया
नागपुर / अमित वानखड़े
ग्लोकल मॉल द्वारा किये जा रहे काम को मौकास्थल पर पहुंची पुलिस ने रुकवाया है. जिस जगह काम चल रहा था उस जमीन पर उनका अधिकार है ऐसा ग्लोकल मॉल वालो का कहना था. बर्डी थाना पुलिस इंस्पेक्टर बिनोद चौधरी ने ग्लोकल मॉल संचालक को सारे सबूत लेकर थाने पहुँचनेका आदेश दिया है.तब तक काम न करने का फरमान जारी किया है.
ग्लोकल मॉल के काम से यातायात में ही सकती है दिक्कत – ग्लोकल मॉल वाहन पार्किंग के लिए पार्किंग के जगह के आगे सीमेंट का स्लोप निकालना चाहता है. जिसकी वजह यातायात में दिक्कत हो सकती है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए काम को फिलहाल रुकवाया गया है.