पटवारी ने बनाए नाबालिग के नहाते समय के व्हिडिओ ,आरोपी की हुई जमकर धुनाई

राजगढ़ ( मध्यप्रदेश) / विशेष संवाददाता
पीड़िता की रिपोर्ट पर केस दर्ज
वहीं, पीड़ित छात्रा की शिकायत पर खिलचीपुर थाने में आरोपी पटवारी महेश साहू के खिलाफ धारा 77 BNS, 13/14 पॉक्सो एक्ट और 66 (e) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जाली से बनाया नहाते समय वीडियो
जानकारी के अनुसार, खिलचीपुर के इमली स्टैंड क्षेत्र में रहने वाले पटवारी महेश साहू (50) के घर में आसपास के गांवों की नाबालिग छात्राएं पढ़ाई के लिए किराए पर रहती थीं। एक सप्ताह पहले आरोपी की पत्नी राजस्थान के छबड़ा अपने रिश्तेदार के यहां गई हुई थी, जिससे घर में आरोपी अकेला था। शनिवार सुबह 11वीं कक्षा की छात्रा परीक्षा देने से पहले नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। आरोप है कि इसी दौरान पटवारी ने बाथरूम के गेट के ऊपर लगी जाली से अपने मोबाइल से छात्रा का वीडियो बना लिया। आरोपी ने एक नहीं, बल्कि 2 से 3 वीडियो रिकॉर्ड किए।
मोबाइल चेक करते ही खुल गया राज
शाम को परीक्षा से लौटने के बाद छात्राओं ने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। रात करीब 9 बजे गुस्साए परिजन और ग्रामीण आरोपी के घर पहुंचे। जब उन्होंने आरोपी का मोबाइल चेक किया तो डिलीट किए गए वीडियो रीसायकल बिन में मिल गए। यह देखते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया ।




