Uncategorized

आईएसआई से संपर्क रखनेवाला शहजाद एटीएस की गिरफ्त में 

Spread the love
पाकिस्तान की सेना को उपलब्ध कराता था भारतीय सिमकार्ड 

संवाददाता, रामपुर।

              पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय खुफिया विभाग तथा भारतीय सेना ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने तथा यहां की गोपनीय जानकारी उन्हें पहुंचनेवालो कि धरपकड़ तेज कर दी है। हाल ही में भारतीय सेना ने यहां की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को देनेवाली हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। तथा उससे पूंछताछ जारी है।
           इसी बीच एटीएस ने आइएसआइ के लिए जासूसी करने के आरोप में टांडा के शहजाद को गिरफ्तार किया है। वह कास्मेटिक, कपड़े और मसाले आदि अवैध रूप से पाकिस्तान ले जाता था। वहां आईएसआई अधिकारियों से मिलतकर उन्हें सेना की जानकारी देता था। उसके कई बार पाकिस्तान जाने की जानकारी मिली है। जिससे आतंकी गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले रामपुर का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से एक बार फिर संपर्क सामने आया है।
शहजाद भारत-पाक सीमा पर तस्करी और जासूसी की गतिविधियों में लिप्त है। जांच में पता चला कि शहजाद संवेदनशील भारतीय सैन्य जानकारियां आईएसआई को भेजता था। वाट्सएप काल,चैट और अन्य डिजिटल माध्यमों से पाकिस्तानी एजेंट्स से जुड़ा हुआ था।
वह भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के साथ भारतीय सिम कार्ड भी उनको उपलब्ध कराता था। उसकी गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता और बढ़ा दी है। शहजाद के और साथियों का भी पाकिस्तान कनेक्शन होने की आशंका है।
रामपुर में इससे पहले भी भारत विरोधी गतिविधियों में लोगों की गिरफ्तारी होती रही है।
पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था टांडा का शहजाद
देर शाम इसकी जानकारी जब टांडा के लोगों को हुई तो सभी हैरत में पड़ गए। रात में टांडा थाना पुलिस भी उसके घर पहुंची। वहां आरोपित की मां और पत्नी मिले। उनका कहना था कि बेटा यहां से पाकिस्तान जाने वाले सामान को वहां भेजता था और पाकिस्तान से आने वाले माल को यहां मंगाकर बेचता था। बुधवार को एटीएस ने बेटे को टांडा से उठाया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया था। वह घर आ गया था।
रविवार को बेटे को मुरादाबाद से फिर उठा लिया। इसके अलावा उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उधर, टांडा थाना प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि शहजाद के बारे में एटीएस द्वारा पकड़े जाने की जानकारी मिली है। उसके बारे में पता किया जा रहा है।
What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

मुख्य संपादक : संजय पांडे

Related Articles

Back to top button
Close
Close